दिल्ली के रूपनगर में बड़ा हादसा, लोहे का पुराना पुल गिरने से एक महिला की मौत; प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Delhi Bridge Collapse: दिल्ली के रूपनगर इलाके में जर्जर लोहे का पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं और इलाके में दहशत का माहौल है.

ADVERTISEMENT

Delhi Bridge Collapse
Delhi Bridge Collapse
google news

दिल्ली के रूपनगर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब ड्रेन के ऊपर बना दशकों पुराना लोहे का पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मलबे में दबने से जान चली गई है. हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है, जब इलाका पूरी तरह से सक्रिय था. हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल छा गया.