दिल्ली: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मालिक आनंद बंसल पर FIR दर्ज करने की तैयारी, जानिए कौन हैं?
South Delhi Building Accident: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. अब पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी में है.
ADVERTISEMENT

सत्य निकेतन में गिरी बहुमंजिला इमारत
Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां दोपहर करीब 1 बजकर 34 मिनट पर सत्य निकेतन मार्केट में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इमारत के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और डीडीएमए की टीमें मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की पुष्टि हो चुकी है. वहीं बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर ली है.
