शाहदरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे की जमीन पर बना पुराना मकान ढहा, 35 साल के व्यक्ति समेत दो की मौत

Delhi Shahdara roof collapse: दिल्ली के शाहदरा स्थित कस्तूरबा नगर में रेलवे की जमीन पर बने एक जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन साल के बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई. दमकल विभाग और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में बड़ा हादसा
दिल्ली में बड़ा हादसा
Google CTA

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के कस्तूरबा नगर में एक पुराना मकान अचानक ढह गया. हादसे में छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में फंसे लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

स्थानीय पार्षद का चौंकाने वाला खुलासा

स्थानीय पार्षद पंकज लुथरा के मुताबिक, यह मकान ग्राउंड प्लस वन यानी G+1 मंजिल का था और काफी पुराना था. पार्षद ने बताया कि यह पूरी जमीन रेलवे की है और यहां पिछले 50 से 60 सालों से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. जिस मकान में यह हादसा हुआ, वह भी बहुत पुरानी और जर्जर हालत में था. अंदर लोग गच्चे बनाने का काम करते थे और किराए पर रहते थे.

मासूम बच्चे और एक शख्स की गई जान

इस भयानक हादसे ने एक हंसते-खे खेलते परिवार को उजाड़ दिया है. पार्षद पंकज लुथरा ने बताया कि दुर्घटना में कुल दो लोगों की जान चली गई है. मरने वालों में एक 3 साल का मासूम बच्चा और 35 साल का एक व्यक्ति पिंटू शामिल हैं. प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और फंसे हुए लोगों को निकालकर डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: शोरूम के अंदर शबनम के साथ क्या हुआ? सामने आया हत्या से पहले का CCTV फुटेज