Delhi SIR: चुनाव आयोग ने जारी की 13 जिलों की नई स्टेटस रिपोर्ट, जानें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार की पूरी प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने दिल्ली के सभी 13 जिलों के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की नई स्टेटस रिपोर्ट जारी की है, जिसके तहत फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया जारी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

दिल्ली में चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग ने ताजा आंकड़े और स्टेटस रिपोर्ट जारी की है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा जारी इस बुलेटिन में राजधानी के सभी 13 जिलों से प्राप्त दावों और आपत्तियों का पूरा ब्योरा सामने रखा गया है. 31 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं . चुनाव आयोग का स्पष्ट उद्देश्य है कि आगामी चुनाव से पहले दिल्ली का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे .