दिल्ली से खत्म होंगी झुग्गियां! डूसिब (DUSIB) ला रहा है नई मास्टर पॉलिसी; फ्लैट मिलने तक हर महीने ₹5000 किराए का प्रस्ताव
Delhi slum rehabilitation policy: देश की राजधानी नई दिल्ली को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए Delhi Urban Shelter Improvement Board नई मास्टर नीति तैयार कर रहा है. इस योजना के तहत झुग्गी बस्तियों की जगह बहुमंजिला इमारतों में पक्के मकान बनाए जाएंगे. नीति का असर दिल्ली की करीब 675 झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों पर पड़ सकता है. डिटेल में जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Delhi slum rehabilitation plan
देश की राजधानी को 'स्लम फ्री' यानी झुग्गी मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) ने एक बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली की पुरानी तस्वीर को बदलने के लिए एक नई मास्टर पॉलिसी पर काम चल रहा है, जिसके तहत लाखों झुग्गीवासियों को पक्की छत देने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारी गुजरात के सूरत, अहमदाबाद और मुंबई के सफल झुग्गी पुनर्वास मॉडल्स का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं. विशेष रूप से मुंबई के 'धारावी मॉडल' और पीपीपी (PPP) मोड पर चर्चा की जा रही है, ताकि दिल्ली की करीब 675 झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया जा सके. योजना के तहत झुग्गियों की जगह शानदार हाई-राइज बिल्डिंग्स खड़ी की जाएंगी.