दिल्ली: पत्नी को लगी गोली, पति बोला- उसने खुद को मारी... फिर पड़ोसियों ने जो किया, खुल गया पूरा मामला

दिल्ली के तिगड़ी इलाके में सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि नशे में पति कमलेश ने देसी कट्टे से पत्नी पूनम को गोली मार दी. घायल पूनम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पड़ोसियों ने कमलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

ADVERTISEMENT

Delhi Tigri case
Delhi Tigri case
Google CTA

राजधानी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर में सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.