Delhi to Bihar Direct Bus: दिल्ली से बिहार के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा, पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत ये होंगे रूट
Delhi to Bihar Direct Bus: दिवाली और छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली सरकार छठ पूजा से पहले बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक स्पेशल इंटरस्टेट डीलक्स बसें शुरू करने जा रही है. पूरी रूट लिस्ट और किराए से जुड़ी जानकारी पढ़ें.
ADVERTISEMENT

दिल्ली से बिहार के लिए शुरू होगी बस सेवा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi to Bihar Bus Service: दिवाली और छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली से बिहार जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हर साल त्यौहारों के सीजन में ट्रेनों में महीनों पहले से चलने वाली लंबी वेटिंग लिस्ट और प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी किराए की वसूली से जूझने वाले पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. आगामी छठ पूजा से पहले दिल्ली से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए सीधी इंटरस्टेट बस सर्विस (Inter-State Bus Service) शुरू करने की तैयारी की गई है.
