दिल्ली में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश...रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO!

Delhi Viral Video: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार SUV को रोकना ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को कार से कुचलने की कोशिश की गई, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश से जुड़ी ताजा जानकारी.

ADVERTISEMENT

Delhi Viral Video
Delhi Viral Video
google news

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रसूख और रफ्तार का नशा इस कदर हावी हो चुका है कि अब ड्यूटी पर मुस्तैद खाकी वर्दी भी सुरक्षित नहीं है. दक्षिण पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक बेखौफ कार सवार ने ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.