Delhi Traffic News: दिल्ली में बसों को लेकर नया आदेश, जानिए किस लापरवाही पर तुरंत सीज होगी बस!
दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों से आने-जाने वाली अंतर-राज्यीय बसों में पैनिक बटन, जीपीएस और स्टाफ के पुलिस वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है. महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी करने पर बसों को तुरंत सीज (जब्त) कर ऑपरेटरों का परमिट रद्द करने की सख्त कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

Delhi Traffic News
उत्तर प्रदेश से दिल्ली आई एक प्राइवेट बस में नाबालिग किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात के बाद दिल्ली सरकार पूरी तरह सख्त एक्शन मोड में आ गई है. दूसरे राज्यों से राजधानी दिल्ली आने-जाने वाली अंतर-राज्यीय (Inter-State) बसों में यात्रियों- खासकर महिलाओं और बच्चों- की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने नई और कड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं.
