दिल्ली में अनऑथराइज्ड कॉलोनी वालों को कैसे मिलेगी रजिस्ट्री? कैसे करना है आवेदन? जानें सब कुछ
दिल्ली सरकार और केंद्र ने 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 24 अप्रैल से शुरू होने वाले स्वगम पोर्टल के जरिए नागरिक पक्की रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी होगी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली न्यूज
दिल्ली की अनधिकृत (Unauthorised) कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्र और दिल्ली सरकार के साझा प्रयास से अब इन कॉलोनियों को नियमित (Regularize) करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. दिल्ली की कुल 1731 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1511 कॉलोनियों को नियमित किया जा रहा है, जिससे लगभग 10 लाख मकानों को मालिकाना हक मिलेगा और 50 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ होगा.