Delhi-Noida Connectivity: मयूर विहार में बनेगा नया अंडरपास, दिल्ली-नोएडा सफर होगा आसान, जानें एंट्री-एग्जिट प्लान
Mayur Vihar Phase 1 Underpass News: दिल्ली से यूपी और नोएडा आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली सरकार मयूर विहार फेज-1 स्थित क्राउन प्लाजा रेड लाइट जंक्शन पर करीब 500 मीटर लंबा अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इससे DND, चिल्ला और त्रिलोकपुरी जाने वाले वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी.
ADVERTISEMENT

मयूर विहार में रोटरी और अंडरपास का प्रस्ताव
Mayur Vihar Underpass Proposal: राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश और नोएडा आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है. दिल्ली सरकार मयूर विहार फेज-1 (Mayur Vihar Phase 1) स्थित क्राउन प्लाजा ट्रैफिक सिग्नल के पास लगभग 500 मीटर लंबा अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के अमल में आने से इस व्यस्ततम रास्ते पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी.
