दिल्ली के वसंत कुंज में 'गुंडागर्दी'! बिल्डर ने 5000 लोगों को बनाया 'बंधक', गेट के बाहर डंपर खड़े कर रास्ता किया ब्लॉक

दिल्ली के वसंत कुंज में एक निजी बिल्डर ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे निवासियों के सभी 6 गेट डंपर लगाकर ब्लॉक कर दिए, जिससे करीब 5000 लोग घंटों बंधक बने रहे. स्थानीय लोगों ने बिल्डर पर गुंडागर्दी और पुलिस पर निष्क्रियता के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली न्यूज
दिल्ली न्यूज
google news

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज (Vasant Kunj) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के सेक्टर-B1 के निवासियों ने एक निजी बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उनकी पूरी कॉलोनी को एक तरह से 'बंधक' (Hostage) बना लिया. रविवार सुबह से ही कॉलोनी के सभी 6 एंट्री और एग्जिट गेटों के बाहर भारी-भरकम डंपर खड़े कर दिए गए, जिससे करीब 5000 लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया.