Delhi School News: दिल्ली की बेटियों के लिए 'विद्या वाहिनी योजना' का आगाज, जानिए किसे मिलेगी साइकिल
Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्राओं के लिए 'विद्या वाहिनी योजना' की शुरुआत की है. जानिए इस योजना के तहत किन छात्राओं को साइकिल मिलेगी, क्या है पात्रता, सरकार का उद्देश्य क्या है, ड्रॉपआउट कम करने में यह योजना कैसे मदद करेगी और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की पूरी योजना क्या है.
ADVERTISEMENT

Delhi Government Free Bicycle Scheme
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है. सरकार की ओर से कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल देने की शुरुआत की गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की बेटियों को न केवल बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को भी सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हर साल 9वीं कक्षा में आने वाली सभी छात्राओं को 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत साइकिल प्रदान की जाएगी.
