Delhi Viral News: रिक्शा चलाने वाले असलम की अंग्रेजी सुन ये अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गए, देखें वायरल वीडियो

पुरानी दिल्ली के असलम रिक्शा वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह विदेशी पर्यटकों के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह एक नन्हे विदेशी बच्चे को रिक्शा चलाना सिखाते और उसे 'दोस्त' का मतलब समझाते दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली वायरल वीडियो
दिल्ली वायरल वीडियो
google news

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुरानी दिल्ली की गलियों से एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक रिक्शा चालक को विदेशी पर्यटकों के साथ उन्हीं की भाषा यानी अंग्रेजी में बड़े ही आत्मविश्वास के साथ बात करते देखा जा सकता है. असलम नाम के इस रिक्शा चालक का अंदाज ऐसा है कि विदेशी मेहमान भी उनके कायल हो गए हैं.