Raghav Chadha के साथ गलत हुआ या सही? जानें सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे लोग?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है, जिसके बाद राघव ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी खामोशी को हार न समझने की बात कही है. सोशल मीडिया पर उनके बीजेपी में शामिल होने या नई पार्टी बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
ADVERTISEMENT

राघव चड्ढ़ा
आम आदमी पार्टी (AAP) के 'पोस्टर बॉय' कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच चल रही तल्खियां अब खुलकर सामने आ गई हैं. लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर चल रहे हैं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपनेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है. इस बड़े फैसले के बाद दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया है और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.