Delhi Viral Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस में लड़कियों के बीच सरेराह हाई वोल्टेज ड्रामा, कीचड़ में गिरकर एक-दूसरे को पीटा, वीडियो वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में देर रात दो लड़कियों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को कीचड़ में गिराकर लड़ती नजर आ रही हैं. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Delhi Viral Video
Delhi Viral Video
google news

देश की राजधानी दिल्ली से अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी दिल्ली मेट्रो से, कभी डीटीसी बसों से, कभी दिल्ली की सड़कों से, तो कभी किसी रेस्टोरेंट या कैफे से हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है. दिल्ली की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच ऐसी भयंकर लड़ाई देखने को मिली है, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. यह पूरा मामला दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस (CP) का बताया जा रहा है, जहां देर रात दोनों लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.