Delhi Viral Video: दिल्ली में मामूली टक्कर के बाद महिला ने सरेआम काटा बवाल, कैब ड्राइवर को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
Delhi Viral Video: दिल्ली के द्वारका में मामूली सड़क हादसे के बाद बीच सड़क पर महिला ने कैब ड्राइवर को थप्पड़ मार दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला, पुलिस ने क्या कार्रवाई की, दोनों पक्षों की पहचान क्या है और आखिर थाने में कैसे हुआ समझौता.
ADVERTISEMENT

Delhi Viral Video
देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लोगों का गुस्सा किस कदर सातवें आसमान पर है, इसकी एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर दिल्ली के द्वारका इलाके से सामने आई है. यहां एक मामूली गाड़ी की टक्कर के बाद बीच सड़क पर न सिर्फ हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, बल्कि एक महिला ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक कैब ड्राइवर पर हाथ तक उठा दिया. सोशल मीडिया पर इस हाथापाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. घटना के दौरान मौके पर पुलिस और कई राहगीर भी मौजूद थे, लेकिन महिला का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था.