Delhi Viral Video: दिल्ली पुलिस की PCR के सामने रील के चक्कर में स्टंट कर रहा था ये शख्स, पुलिस ने ऐसे उतार दिया भूत

दिल्ली में पीसीआर वैन के सामने जानलेवा स्टंट करने वाले युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. हाईटेक निगरानी के जरिए युवकों की पहचान कर उनका भारी-भरकम चालान काटा गया है और पुलिस ने भविष्य में ऐसी हरकतों पर कड़ी जेल की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली वायरल वीडियो
दिल्ली वायरल वीडियो
google news

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रील बनाने और चंद लाइक्स पाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. कानून का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि अब स्टंटबाज पुलिस की गाड़ी को ही चुनौती देने लगे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक दिल्ली पुलिस की पीसीआर (PCR) वैन के ठीक बगल में जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने भी इस 'दुस्साहस' का संज्ञान लेते हुए स्टंटबाजों का भूत उतार दिया है.