Delhi Viral: बेटा फेंक रहा था पानी के गुब्बारे, मां टोकने के बजाय मार रही थी ठहाके; अब देना पड़ेगा बड़ा जुर्माना
Delhi viral video: दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर पर चलती कार से नाबालिग द्वारा बाइक सवारों पर पानी के गुब्बारे फेंकने का वीडियो वायरल हो गया है. मां के हंसने वाले रिएक्शन ने पेरेंटिंग पर बहस छेड़ दी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बड़ा चालान काटा है. जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

Delhi viral video
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रील बनाने और 'प्रैंक' के नाम पर दूसरों की जान जोखिम में डालने का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भलस्वा फ्लाईओवर पर एक चलती कार में सवार नाबालिग बच्चा अन्य वाहन चालकों और विशेषकर बाइक सवारों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकता नजर आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी कार मालिक के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं.