Delhi Voter List 2026: वोटर लिस्ट से गायब हुए 47.7 लाख से ज्यादा नाम! जानिए आपका नाम कटा तो कैसे जुड़ेगा
Delhi Voter List 2026: दिल्ली में SIR के बाद 31 अगस्त को वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट कॉपी जारी होगी, जिसमें पुरानी सूची के मुकाबले 47.75 लाख से ज्यादा नाम बाहर हो गए हैं. अगर आपका नाम भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. जानिए Form-6 के जरिए नाम दोबारा जोड़ने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन का तरीका.
ADVERTISEMENT

Delhi Voter List 2026
राजधानी दिल्ली में अगर आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हो गया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद सोमवार, 31 अगस्त को वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट कॉपी जारी होने जा रही है. इस नई ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि पुरानी वोटर लिस्ट के मुकाबले इस बार लगभग 47 लाख 75 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम बाहर हो गए हैं. हालांकि, मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये नाम हमेशा के लिए नहीं कटे हैं और इन्हें लिस्ट में वापस जुड़वाने का मौका अभी भी उपलब्ध है.
