दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव, घर-घर पहुंचेंगे BLO, पहले से ही तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
दिल्ली के मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग 30 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू करने जा रहा है. इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट की जांच करेंगे, नए नाम जोड़ेंगे और गलतियों को सुधारेंगे. लोगों को अब वोटर कार्ड से जुड़े काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव
Delhi Voter List Checking 2026: चुनाव आयोग का दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा अगर आप देश की राजधानी दिल्ली के वोटर हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. दिल्ली में रहने वाले नागरिकों के सबसे बड़े लोकतांत्रिक हक यानी मतदान के अधिकार को मजबूत करने के लिए प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. आगामी 30 जून से पूरी दिल्ली में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' यानी एसआईआर नाम का एक विशेष सरकारी अभियान शुरू होने जा रहा है. इसका मुख्य मकसद दिल्ली की वोटर लिस्ट को एकदम सही और नया बनाना है. अगर आपका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है या आपके वोटर कार्ड में कोई गलती है, तो अब आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारी खुद आपके दरवाजे पर आएंगे.