कौन हैं दिल्ली पुलिस के ACP राहुल विक्रम जो हिमाचल में शिमला के SP से भिड़ गए, देर रात बीच सड़क हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO देखें
AI समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने शिमला से तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. हिमाचल पुलिस ने इसे 'किडनैपिंग' और 'अवैध' बताते हुए दिल्ली पुलिस को सोलन में रोक लिया. दोनों पुलिस टीमों में तीखी बहस हुई. बाद में हिमाचल पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस लेकर कोर्ट में पेश किया.
ADVERTISEMENT

himachal
हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस आमने-सामने आ गईं. मामला AI समिट के दौरान हुए प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां तीन युवकों पर शर्टलेस होकर विरोध जताने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम इन तीनों को शिमला से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी. लेकिन रास्ते में सोलन जिले के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर वाहन को रोक लिया. इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तीखी बहस हुई.