Delhi Water Bill: 16 लाख लोगों को राहत, जल्द माफ होंगे बढ़े हुए पानी के बिल, रेखा गुप्ता सरकार लाएगी वन टाइम स्कीम

Delhi Water Bill Settlement Scheme: दिल्ली के लाखों लोगों को राहत मिलने वाली है. जल बोर्ड की लापरवाही से बढ़े पानी के बिलों को माफ करने की योजना पर रेखा गुप्ता सरकार काम कर रही है. जल मंत्री ने खुद इसकी पुष्टि की है.

ADVERTISEMENT

Delhi Water Bill
(प्रतीकात्मक तस्वीर / फोटो AI)
Google CTA

Delhi Water Bill Settlement Scheme: दिल्ली में बढ़े हुए पानी के बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. राज्य सरकार एक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने की तैयारी कर रही है. इसके तहत पुराने डोमेस्टिक पानी के बिलों पर लगने वाला लेट पेमेंट सरचार्ज माफ किया जाएगा. इससे करीब 80 से 90% तक छूट मिलने की उम्मीद है.