दिल्ली वालों को बड़ी राहत: पानी के बकाया बिलों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज की छूट, इस तारीख तक उठाएं स्कीम का फायदा
Delhi Water Bill Late Fee Scheme: दिल्ली में पानी के पेंडिंग बिलों से परेशान उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड ने बड़ी राहत दी है. अब पेंडिंग पानी के बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पर मिलने वाली 100% छूट की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में पानी के पेंडिंग बिलों पर 100% छूट की तारीख बढ़ी
Delhi Jal Board LPSC Scheme: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपके घर पर पानी का भारी-भरकम पेंडिंग बिल आया हुआ है, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के पेंडिंग बिलों पर लगने वाले जुर्माने यानी लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पेंडिंग वाटर बिल पर LPSC में मिलने वाली 100% छूट की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. अब दिल्ली के नागरिक इस राहत योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक आसानी से उठा सकेंगे.
