Delhi Water Crisis: दिल्ली वाले सावधान! 10 और 11 अप्रैल को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली जल बोर्ड ने 10 और 11 अप्रैल को मंगोलपुर कला, मुबारकपुर और कराला जैसे इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहने का अलर्ट जारी किया है. पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई के चलते यह कदम उठाया गया है.

ADVERTISEMENT

Water Crisis
Water Crisis
google news

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए शहर के कई बड़े इलाकों में आने वाले दो दिनों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहने या बाधित होने की जानकारी दी है.