WATER SUPPLY: अगले 48 घंटे इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट!

दिल्ली जल बोर्ड ने चंद्रावल वाटर वर्क्स-2 में तकनीकी मरम्मत के कारण 15 और 16 अप्रैल को पानी की कटौती का ऐलान किया है. इससे सिविल लाइंस, करोल बाग, पटेल नगर और एनडीएमसी जैसे इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.

ADVERTISEMENT

Water Supply
Water Supply
google news

दिल्ली के करोड़ों लोगों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है. अगर आप राजधानी के सिविल लाइंस, करोल बाग या पटेल नगर जैसे प्रमुख इलाकों में रहते हैं, तो अपनी बाल्टियां र पानी के टैंक अभी भर लीजिए. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने चंद्रावल वाटर वर्क्स-2 में इमरजेंसी मरम्मत कार्य के चलते 48 घंटे के शटडाउन का ऐलान किया है.