Delhi Weather Today: बारिश नहीं, अब दिल्ली में दिखेगा मौसम का नया रंग, IMD ने 18 जुलाई तक का पूर्वानुमान बताया

Delhi Weather Update: बारिश थमने के बाद दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अब मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए धूल भरी आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. जानिए किन जिलों पर असर रहेगा और 18 जुलाई तक मौसम का पूरा पूर्वानुमान क्या कहता है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
Google CTA

Delhi NCR Weathe: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है. पिछले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहने के बावजूद रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन राहत देने वाली बारिश नहीं हुई. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा मौसम बुलेटिन जारी किया है. विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम का यही रुख 18 जुलाई तक बने रहने की संभावना है.