Delhi Weather Today: दिल्ली में 14 जुलाई को बारिश होगी या नहीं... मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया पूर्वानुमान
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 14 जुलाई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है और किसी तरह का बारिश, आंधी या वज्रपात का अलर्ट जारी नहीं किया है. जानिए अगले पांच दिनों तक राजधानी में तापमान और मौसम का पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है. ऐसे में दिल्ली वालों को चिलचिलाती गर्म से तो राहत मिली है लेकिन उमस का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक 14 जुलाई को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज धूप का असर कम रहेगा लेकिन बारिश या तेज हवाओं जैसी किसी बड़ी गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है.
