Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश? 16 अगस्त के मौसम पर IMD ने दिया अपडेट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. अब मौसम विभाग ने 16 अगस्त को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है. सुबह से दोपहर और शाम से रात के बीच बौछारें पड़ सकती हैं. IMD के मुताबिक, अगले सात दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा और तापमान सामान्य दायरे में रहेगा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Rain Alert: मौसम की इस बदलती करवट ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. यदि आप 16 अगस्त को बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो छाता साथ रखना न भूलें. मौसम विभाग के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को भी दिल्ली में सुहावने मौसम का दौर जारी रहेगा. आसमान में आमतौर पर घने बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं शाम से रात के दौरान भी एक बार हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.