Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम, इस दिन हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 16 और 17 जुलाई तक उमस और तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई से मौसम करवट लेगा. बादल, हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे तक की ठंडी हवाएं लोगों को राहत दिला सकती हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
Google CTA

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए गर्मी का सितम फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मॉनसून की सुस्त पड़ती रफ्तार के बीच उमस और तीखी धूप ने राजधानी को बेहाल कर रखा है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में लगातार हल्के बदलाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से उमस का स्तर काफी बढ़ गया है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटिन जारी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 16 जुलाई को दिल्ली-NCR में मौसम की क्या स्थिति रहेगी?