Delhi Weather Update: दिल्ली में 18 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बारिश, बादल और तापमान को लेकर IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बादलों की आवाजाही के बीच अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 18 अगस्त को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 19 और 20 अगस्त को बारिश बढ़ने के संकेत हैं. जानें 22 अगस्त तक मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त को बारिश के आसार
Google CTA

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी बादल छा रहे हैं तो कभी हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है. इस बीच अब माैसम विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है. वहीं मंगलवार की बात करें तो इस दिन दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.