Delhi Weather Update: 19 अगस्त को दिल्ली में फिर बरसेगा पानी या छाएगी सिर्फ उमस? मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर अभी जारी है और 19 अगस्त को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. बादल, हवाएं और तापमान में गिरावट लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के पूर्वानुमान में भी बारिश का संकेत दिया है. जानिए कब बदलेगा दिल्ली का मौसम.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
Google CTA

दिल्ली-NCR में इन दिनों मानसून का असर बना हुआ है.राजधानी में बादल और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है इसके अनुसार बारिश का सिलसिला अभी लंबा जलने वाला है. बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में 19 अगस्त को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, तापमान कितना रहेगा और क्या किसी तरह का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते हैं पूरी जानकारी.