Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जानें बारिश को लेकर क्या बताया

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून का असर अभी बना हुआ है और मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी बादल तो कभी हल्की धूप के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. अब मौसम विभाग ने 2 सितंबर को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए दिल्ली और आसपास के शहरों में कैसा रहेगा मौसम.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव के संकेत
दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव के संकेत
Google CTA

Delhi NCR 2 September weather update: दिल्ली-NCR में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. आसपास के इलाकों में बने मौसम के सिस्टम की वजह से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी हल्की धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा जा रहे हैं. हवाओं का रुख बदलने से तापमान में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इस बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, कल दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.