Delhi Weather Update: दिल्ली में 20 अगस्त काे सुहावना बना रहेगा मौसम या फिर लौटेगी गर्मी? जानें IMD ने अपने पूर्वानुमान क्या बताया
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट आई है. अब मौसम विभाग ने 20 अगस्त के लिए बारिश का अनुमान जताया है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में फिर बारिश के आसार!
दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम में यह बदलाव उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में बने मौसम सिस्टम और मॉनसून ट्रफ के असर से देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
