Delhi weather update: दिल्ली में बदला मौसम का रुख, मानसून की विदाई के बीच IMD ने 22 सितंबर को लेकर जारी किया अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई का समय करीब आता जा रहा है. बीते दिनों बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में धूप के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब 22 सितंबर को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा और अगले दिनों में क्या बदलाव होगा, जानें IMD का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और मानसून की विदाई के बीच देश की राजधानी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है. मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की रवानगी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. बीते कुछ दिनों से शहर में बारिश की कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई है, जिससे आसमान पूरी तरह साफ नजर आ रहा है. हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि हवाओं के रुख में भी बदलाव आ रहा है.
