Delhi weather update: बारिश होगी या साफ रहेगा आसमान?... दिल्ली में 27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में 27 सितंबर को मिजाज कैसा रहेगा, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. राजधानी में अब बादल रह सकते हैं और बारिश की संभावना नहीं है. तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. इसके बाद 28 सितंबर से मौसम साफ होने और तापमान बढ़ने के आसार हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाजा
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाजा
Google CTA

Delhi 27 September Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. मानसूनी हवाओं की विदाई और मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलाव के बीच राजधानी में तापमान और आसमान के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम आम दिनों के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहा. इसी बीच मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.