Delhi Weather Update: दिल्ली में 29 जुलाई होगी बारिश या छाएंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार की बारिश के बाद मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी के सभी जिलों समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जानिए अगले सात दिनों तक मौसम कैसा रहेगा और किन इलाकों में ज्यादा असर दिख सकता है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Mausam News: दिल्ली-NCR में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. दोपहर करीब 3 बजे के बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे. वहीं, नोएडा में तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे कई सड़कों पर पानी भर गया. इससे जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी 29 जुलाई को भी दिल्ली-NCR में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा.