दिल्ली में बादलों के बाद अब मौसम लेगा यू-टर्न, बारिश पर लगा ब्रेक, जानें 29 सितंबर से कैसा रहेगा मौसम?
Delhi weather update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों बादल और बूंदाबांदी के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 29 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है, जबकि अगले दिनों में तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और शुष्क हवाएं चलेंगी. जानिए 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मौसम फिर बदलेगा करवट
Delhi weather update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है. जहां पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों का डेरा और बूंदाबांदी का माहौल बना हुआ था, वहीं अब मौसम के मिजाज में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से जो नमी और ठंडक आई थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है. आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी का मौसम किस करवट बैठने वाला है.
