Delhi Weather Update: दिल्ली में 30 अगस्त को बारिश होगी या छाए रहेंगे बादल? मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों बारिश से मिली राहत के बाद अब मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 30 अगस्त को बारिश की संभावना कम है और तापमान बढ़ सकता है. हालांकि, सितंबर की शुरुआत में मौसम फिर करवट ले सकता है. जानें आने वाले दिनों का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज
दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज
Google CTA

Delhi weather 30 August: मानसून की चाल और मौसम में लगातार हो रहे बदलावों की वजह से दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है. कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी हल्की धूप निकल आती है. हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. अब मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है. हालांकि, हवा की रफ्तार और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.