Delhi Weather Update: दिल्ली में 6 सितंबर को फिर बरसेगा पानी! IMD ने जारी किया पूर्वनुमान, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Update:दिल्ली-NCR में मानसून की बारिश का असर 6 सितंबर को भी देखने को मिलेगा. इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. हालांकि, इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा. 7 सितंबर से बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है. जानिए 6 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम और अगले दिनों में कितना बदलेगा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में रविवार को फिर बारिश के आसार
दिल्ली में रविवार को फिर बारिश के आसार
Google CTA

Delhi NCR 6 September weather update:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान नज़र आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तथा मध्य भारत से गुजर रही मानसून ट्रफ रेखा के असर से क्षेत्र में नमी बनी हुई है. इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.