Delhi Weather News: दिल्ली वालों के लिए मौसम का नया अपडेट... बादल छाएंगे, बारिश नहीं, लेकिन तापमान में होगा बड़ा बदलाव

Delhi Weather News: दिल्ली में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप अब भी गर्मी का अहसास करा रही है. 7 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather News
Delhi Weather News
Google CTA

दिल्ली में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून की विदाई के साथ सुबह और रात के समय हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है. हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान अभी सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.