Delhi Weather News: दिल्ली में 8 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बारिश और तापमान को लेकर दिया ये अपडेट
Delhi Weather News: दिल्ली में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन में हल्की धूप के साथ तापमान स्थिर है, लेकिन हवाओं का रुख बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को बादल रहेंगे. इसके बाद 9 अक्टूबर को बदलाव के संकेत हैं. जानिए दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज
Delhi Weather News: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल यहां दिन के समय हल्की धूप और तापमान में स्थिरता बनी हुई है, वहीं हवा की गति और दिशा में आ रहे बदलाव से आने वाले दिनों में ठंडक का एहसास होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच अब मौमस विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 8 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.
