Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 9 जुलाई को होगी बारिश या छाएंगे बादल? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेटस
Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए राजधानी के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. जानिए किन इलाकों में मौसम सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए उमस भरी गर्मी से राहत की खबर है. मॉनसून की सक्रियता के चलते राजधानी के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 जुलाई को दिल्ली के आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. वहीं, IMD ने बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
