Delhi-NCR Weather: मानसून की विदाई के बीच बारिश का योग, 10 अक्तूबर को आपके इलाक़े का क्या है हाल?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी.
ADVERTISEMENT

Delhi-NCR Weather Update
Delhi Weather: अगर आप 10 अक्तूबर को दिल्ली की सड़कों पर निकलने या कोई ख़ास प्लान बनाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! अपनी अलमारी से छाता निकालकर गाड़ियां साफ करने वाले कपड़े के पास ही रख लीजिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा भविष्यवाणी के मुताबिक, 10 अक्तूबर को राजधानी दिल्ली के मौसम का मिज़ाज कुछ बदला-बदला सा रहने वाला है.
