Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर आया नया अपडेट, 16 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का पूरा पूर्वानुमान

Delhi-NCR Weather Update: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अभी भी लगातार बदल रहा है. सुबह हल्की ठंडक तो दोपहर में धूप और उमस परेशान कर रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए 16 से 19 सितंबर तक राजधानी में कैसा रहेगा मौसम.

ADVERTISEMENT

दिल्ली के मौसम में फिर होने वाला है बड़ा बदलाव
दिल्ली के मौसम में फिर होने वाला है बड़ा बदलाव
Google CTA

Delhi Weather Update: सितंबर का महीना आधा बीत चुका है और मानसूनी हवाओं की फेरबदल के साथ राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह की हल्की ठंडक के बाद दोपहर में धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, फिर भी स्थानीय स्तर पर बन रहे मौसमी सिस्टम की वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम अलग अलग रंग दिखाने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं आने वाले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.