Delhi Weather Update: दिल्ली में मंगलवार की बारिश के बाद अब किस दिन बरसेंगे बादल? IMD ने बताया अगले सात दिनों का हाल
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया. कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से परेशानी भी हुई. अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 26 अगस्त को हल्की बारिश से लेकर 30-31 अगस्त तक मौसम में क्या बदलाव आएगा, जानिए पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 26 अगस्त को भी बारिश के आसार
Delhi weather 26 August: दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह भी बारिश हुई. इससे पहले सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी. मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया और लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा. दिनभर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है और आने वाले एक सप्ताह के मौसम का पूर्वनुमान बताया है. ऐसे चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम.
