Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, जानें पूरा अपडेट
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होगी. 4 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. जानिए अगले कई दिनों तक कैसा रहेगा राजधानी का मौसम.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज
Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसूनी हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है. लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत मिल रही है. इस बीच अब मौसम विभाग दिल्ली के मौसम को लेकर दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार अनुसार, 3 अगस्त को राजधानी के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा. कई जगह रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वीकेंड के साथ नए हफ्ते की शुरुआत भी सुहावने मौसम के बीच हो सकती है.
