Delhi Weather Update: दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव... अगले 7 दिनों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. अब मौसम विभाग ने 7 सितंबर से आगे का पूर्वानुमान जारी किया है. राजधानी में कब बारिश होगी और कब मौसम साफ रहेगा? तापमान में कितना बदलाव आएगा, जानिए अगले सात दिनों के मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव.
दिल्ली के मौसम में फिर बड़ा बदलाव.
Google CTA

Delhi NCR 7 September weather update: मानसून की वजह से दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है. दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. ऐसे में इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, हवा में नमी बनी रहने से दिन के समय मौसम कभी सुहावना तो कभी उमस भरा महसूस हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में बारिशका सिलसिला थमने वाला है.