Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिन सूखा मौसम, फिर इस दिन से होगी बारिश... जानिए 8 से 13 सितंबर तक पूरा अपडेट
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 8 सितंबर को बारिश से राहत रहेगी, जबकि 11 सितंबर से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. ऐसे में जानिए दिल्ली में कल और अगले एक हफ्ते तक मौसम कैसा रहेगा और तापमान कितना रह सकता है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में बारिश पर लाग ब्रेक!
Delhi NCR 8 September weather update: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने कम दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ जैसी विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिली है. इस बीच अब आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है. ऐसे में जानिए कैसा रहेगा कल और 13 सितंबर तक मौसम का हाल?
