Delhi Weather Update: आंधी-तूफान के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश की संभावना

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 15 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज झोंकेदार हवाएं चलने की पूरी संभावना है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिज़ाज अब बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम में हलचल देखने को मिल रही है. यहां पिछले कुछ दिनों से हल्की गर्मी और उमस का अहसास हो रहा था, वहीं अब आसमान में बादलों का डेरा जमने लगा है. मौसम में आ रहे इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगेगा.